Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कार वितरण स्कूल चलो अभियान के तहत रैली को दिखाई हरी झंडी

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कार वितरण स्कूल चलो अभियान के तहत रैली को दिखाई हरी झंडी
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज गोल्हनपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में मेधावी छात्रों के पुरस्कार वितरण किया, उसके बाद स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चो द्वारा निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का स्कूल प्रशासन द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया, अपने संबोधन में विधायक जी ने कहा कि “बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इसलिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विद्यालयों का कायाकल्प किया गया, बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए यूनिफॉर्म, जूते-मोजे सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, विधायक जी ने यह भी कहा कि आज प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव हो रहा है, इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया, साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चो द्वारा निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें