मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के देवघट गांव स्थित नेशनल हाइवे पर 135 पर हाइवे के किनारे सर्विस लेन पर कार चढा कर कार के अंदर एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति का गला दबाकर उसकी हत्या करने के प्रयास किया जा रहा था, जिस पर स्थानीय ग्रामीणों की नजर पड़ गयी, स्थानीय नागरिकों की कार सवार को घेर लिया, जिसका शीश लॉक था, ग्रामीणों के शोरगुल को सुनकर कार में गला दबाकर हत्या करने का प्रयास नाकाम हो गया, जिसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया, ग्रामीणों का कहना है, सुनियोजित ढंग से हत्या करने की नीयत से कार सवार यहाँ आये थे, घिरता देख मौके से कार सवार व्यक्ति फरार हो गए, दोनों नशे की हालत में थे, कार के शीशे पर काली फ़िल्म चढ़ी थी, कार के भीतर एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का गला दबा रहा था, बताया गया कि कार सवार प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के निवासी थे, सीओ लालगंज अमर बहादुर ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए देवहट गांव में पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया ,
Share: