मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र में अवैध रूप से फर्जी दस्तावेज के माध्यम से रहने वाले चार बांग्लादेशियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन सहित अन्य दस्तावेज बरामद किये, पुलिस द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते समय फर्जी दस्तवाजे के माध्यम से भारत में अवैध रुप से निवास कर रहे 04 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है, मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की एक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़ी, संदेह होने पर पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम पता मो0 सबूज हुसैन पुत्र मो0 समसुलहक निवासी दनाजपुर थाना पीरगंज जिला ठाकुरगांव/ठाकुरगंज विभाग रंगपुर (प्रदेश) बंगलादेश बताते हुए यह भी बताया कि उसका भाई सब्बीर हुसैन जो बांग्लादेश से मुझे व 02 अन्य साथियों के साथ लाया है जो वर्तमान समय में डगमगपुर पड़री में प्रदीप सिंह के पी0के0 क्रेशर पर कार्य करते है, अभियुक्त की निशानदेही पर क्रेशर प्लांट से 1, सब्बीर हुसैन पुत्र मो0समसुलहक निवासी दनाजपुर थाना पीरगंज जिला ठाकुरगंज विभाग रंगपुर (प्रदेश) बांग्लादेश, 2, नरेशदास पुत्र सुनील दास ग्राम बाराबन्दर योगेन्दर बाबू मठ थाना कोतवाली दनाजपुर विभाग रंगपुर (प्रदेश)बांग्लादेश व 3, जयदास पुत्र नमोचन्द्रदास ग्राम नरेशदादा के गांव बांग्लादेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन, आधार कार्ड व पैन कार्ड, बांग्लादेश की वोटर आईडी व पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए, पुलिस पूछताछ में इन लोगो द्वारा बताया गया कि बांग्लादेश से दलाल को पैसे देकर नदी पार कर पश्चिम बंगाल के रायगंज पहुंचे, वहां से कालियागंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से आगरा गए और काम की तलाश में आगरा से मिर्ज़ापुर आयें, डगमगपुर पड़री में पी0के0 क्रेशर पर अपनी बांग्लादेशी पहचान छुपाकर काम करने लगे ,
Share: