Advertisement

मिर्ज़ापुर छात्र नेता की पिटाई से नाराज सभी विपक्षी पार्टी एक जुट होकर कटरा पुलिस के खिलाफ जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

मिर्ज़ापुर छात्र नेता की पिटाई से नाराज सभी विपक्षी पार्टी एक जुट होकर कटरा पुलिस के खिलाफ जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली पुलिस द्वारा बीते दिनों 29 मार्च की रात करीब 8 बजे बिन्नानी कालेज के पूर्व छात्र संग अध्यक्ष छात्र नेता अंकित यादव की पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक पिटाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, आज जिला मुख्यालय पर विपक्षी पार्टी के विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के निलंबन की मांग की, आज जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी सहित अन्य राजनीतिक संगठनों के वरिष्ठ नेताओं ने बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन दिया, प्रदर्शनकारियों ने कटरा कोतवाली प्रभारी बैद्यनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने और पीड़ित का मेडिकल बोर्ड द्वारा दोबारा परीक्षण कराने की मांग की, पूर्व छात्र संग अध्यक्ष छात्र नेता अंकित यादव को 29 मार्च करीब रात 8 बजे लॉकअप में बंद कर दिया था, आरोप है कि उन्हें थर्ड डिग्री दी गई, जिससे उनके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं, उसी रात उन्हें जेल भेज दिया गया था, प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की, प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री विधायक कैलाश चौरसिया, कांग्रेस के पूर्व विधायके भगवती प्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. बी. सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजन पाठक, कांग्रेस नेता छोटे खान, दीपचंद्र जैन, सहित बड़ी संख्या में कई अन्य संगठन के नेता सहित छात्र शामिल रहे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें