मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के सोनपुर ग्राम अहिरूपुर में आज हुए दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मृतक के परिजनो से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया, साथ ही पुलिस प्रशासन से कहा कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, अहरौरा नहर के पास आज तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई, इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल तत्काल अहरौरा थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया, उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जानकारी ली, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और हृदय को झकझोर देने वाली है, उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं, उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हर संभव सहायता पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी, उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, उसके बाद विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर व ग्राम पथरौरा सहित कई अन्य गांव में ग्रामीणों से शिष्टाचार मुलाकात कर हाल चाल लेने के बाद अपने कई अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल गए ,
Share: