मिर्ज़ापुर टैक्सेशन बार एसोसिएशन का चुनाव आज सम्पन्न हो गया, जिसमे 2026-27 सत्र के लिए एड. मनोज कुमार अग्रवाल अध्यक्ष व नीरज कुमार त्यागी सचिव पद के लिए निर्वाचित हुए, टैक्सेशन बार एसोसिएशन मिर्ज़ापुर के सत्र 2026-27 के लिए चुनाव नगर के कटरा बाजीराव स्थित कृष्णा पैलेस में सम्पन्न कराई गई, जिसके अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए एड. मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एड. प्रवेश दुबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एड. नवीन श्रीवास्तव, सचिव पद के लिए एड. नीरज कुमार त्यागी, सहसचिव पद पर एड.गुंजन सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर एड. मनीष कुमार, सूचनामंत्री एवं मीडिया प्रभारी पद के लिए एड. शिव कुमार शुक्ल निर्वाचित हुए, इसके अलावा आय व्यय निरीक्षक पद के लिए एड. मनोज कुमार को मनोनीत किया गया जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए एड. कवल चंद्र वर्मा, एड. विमल कुमार कौशल, एड. प्रभात कुमार मजुमदार, एड. पंकज कुमार, एड. अनिल कुमार सिंह, एड. अमित श्रीवास्तव एवं एड. संजीव कुमार श्रीवास्तव मनोनीत किए गए, अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सूचना मंत्री का चुनाव निर्विरोध हुआ,
Share: