मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान में ताबड़तोड़ तीन उदघाट्न किये, विधायक जी विकासखंड राजगढ़ परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विंध्य मार्ट का उद्घाटन पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर किया, इस विंध्य मार्ट को सरकार द्वारा अनुदान देकर समूह की महिलाओं के द्वारा क्षेत्रीय उत्पाद जैसे रंग गुलाल, हैंडवॉश, मसाला, सरसों तेल, हार्पिक, नमकीन, डिटर्जेंट पाउडर आदि उत्पादों का सामान समूह द्वारा बनाया गया, इसका मुख्य उद्देश्य लोकल फार वोकल के तहत क्षेत्रीय एवं भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया, विधायक जी ने कहा कि आज मोदी जी एवं योगी आदित्यनाथ जी के सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनको स्वरोजगार की दिशा में बढ़ावा देकर अनेक उत्पादों के माध्यम से अपने आय अर्जित कर रही हैं, इसी तरह से ग्राम सतेशगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विंध्य प्रेरणा द्वारा स्थापित साड़ी निर्माण इकाई का उद्घाटन फीता काटकर किया, इस साड़ी इकाई मे सरकार द्वारा अनुदान देकर समूह की महिलाओं के द्वारा पावर लूम के माध्यम से साड़ी की बुनाई होती है है, इसका मुख्य उद्देश्य लोकल फार वोकल के तहत क्षेत्रीय एवं भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, ग्राम गोल्हनपुर मे राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत बिहान प्रेरणा सेनेटरी पैड का निर्माण इकाई का पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर उदघाट्न किया, इस मशीन द्वारा समूह के महिलाओं द्वारा सेनेटरी पैड का निर्माण कर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में ग्रामीण क्षेत्र मे पैड बेचकर समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी, उसके बाद गांव में मुख्यमंत्री आवास का भी फीता काटकर लाभार्थी को आवास की चाबी सौंपा,
Share: