Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने अन्य जनप्रतिनिधि व जिलाधिकारी के साथ मिलकर स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ किया

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने अन्य जनप्रतिनिधि व जिलाधिकारी के साथ मिलकर स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ किया
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज जनपद के अन्य जनप्रतिनिधि व जिलाधिकारी के साथ मिलकर दीप प्रज्जवलित व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ किया, 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक चलने प्रथम चरण स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के तहत आज कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सहित जनपद के तमाम जनप्रतिनिधि के साथ जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने दीप प्रज्जवलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर हरी झंडी दिखाकर रवाना कर शुभारंभ किया, इस अवसर पर जिले भर के विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को निपुण योजना के अंतर्गत विधायक जी ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का स्पष्ट निर्देश है कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, उन्होंने सभी अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन अवश्य कराएं तथा गांव-गांव और नगरों में जागरूकता फैलाकर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें, विधायक जी ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें