मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के बेचूबीर मंदिर के पास बीते रविवार को खेत मे एक महिला का शव मिला था, जिसके ऊपर नुकीली सामान से वार कर उसकी हत्या करने का मामला प्रकाश में आया था, महिला के परिजन ने बताया कि रेखा और गांव के ही नागेंद्र के बीच प्रेम संबंध था, नागेंद्र पर परिजनों ने महिला की हत्या करने का आरोप लगाया था, जिसके खिलाफ तहरीर दी थी, पुलिस नामजद आरोपी की तलाश कर रही थी, आज आरोपी नागेंद्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, संभावना जताई जा रही है कि विवाहिता की हत्या के बाद उसके प्रेमी नागेंद्र ने सोमवार की रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली होगी ,
Share: