Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान को विधायक जी ने दी 01.19 करोड़ पक्की सड़क की एक और सौगात

मिर्ज़ापुर मड़िहान को विधायक जी ने दी 01.19 करोड़ पक्की सड़क की एक और सौगात
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में गांव चलो अभियान के तहत ग्राम तालर मे 01.19 करोड़ की लागत से 2 किलोमीटर लम्बी व 3.75 मीटर चौड़ी संपर्क मार्ग पक्की सड़क की एक और सौगात दी, यह मार्ग ग्राम तालर अनुसूचित बस्ती से नहर तक पक्की रोड निर्माण किया जाएगा, विधायक जी ने निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू कराया, इस मार्ग से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी, इस मार्ग के निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा विधायक जी से बराबर की जा रही थी, विधायक जी ने इस मार्ग के विकास को गंभीरता से लेते हुए उक्त सड़क स्वीकृत कराई, निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र के लोगों को स्कूल, अस्पताल एवं बाजार आने-जाने में काफी सुविधा प्राप्त होगी, शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा गया, विधायक जी ने कहा कि विधानसभा मड़िहान विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें