मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र अहरौरा के ग्राम मदारपुर मिर्जापुर चकिया बॉर्डर गढ़ई नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे, विधायक जी ने निर्माण कार्य में तेजी व सुधार के निर्देश दिए, हम आपको बता दे कि गढ़ई नदी पर बन रहे पुल के बारे में स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को अवगत कराया था कि पुल निर्माण कार्य में नदी को पाटकर निर्माण किया जा रहा है, जिससे बरसात के समय आसपास के कई गांवों के जलमग्न होने की आशंका है, ग्रामीणों ने मांग की कि पुल का निर्माण उचित तकनीकी मानकों एवं पिलरों की पर्याप्त दूरी के साथ किया जाए, ताकि नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित न हो, ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान लेते हुए आज विधायक जी ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और पाया कि वास्तव में निर्माण कार्य में ऐसी स्थिति बन रही है, जिससे भविष्य में जलभराव और गांवों के डूबने का खतरा उत्पन्न हो सकता है, इस पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने संबंधित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों एवं चकिया क्षेत्र के विधायक से वार्ता कर स्पष्ट निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य को तकनीकी मानकों के अनुरूप एवं सुरक्षित ढंग से बनाया जाए, ताकि न केवल पुल का निर्माण सुचारू रूप से हो, बल्कि आसपास के गांव भी सुरक्षित रहें, उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनसुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,
Share: