Advertisement

मिर्ज़ापुर में विद्युत जांच के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान न किया जाए सभापति अंगद कुमार सिंह ने अधिकारियों संग बैठक में दिया निर्देश

मिर्ज़ापुर में विद्युत जांच के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान न किया जाए सभापति अंगद कुमार सिंह ने अधिकारियों संग बैठक में दिया निर्देश
मिर्ज़ापुर के जिला पंचायत सभागार में आज जनपद मिर्ज़ापुर, व भदोही विद्युत विभाग व अन्य सम्बन्धित विभागो के अधिकारियो के साथ उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशाीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के सभापति अंगद कुमार सिंह ने बैठक कर विभिन्न बिन्दुओ पर समीक्षा की, इस अवसर पर सभापति अंगद कुमार व सदस्यगण के द्वारा दोनो मिर्ज़ापुर व भदोही जनपदो के विद्युत विभाग व सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो से तमाम जानकारी ली, उसके बाद सभापति अंगद कुमार सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत समस्या से सम्बन्धित उपभोक्ताओ द्वारा की गई शिकायतो का निस्तारण प्राथमिकता पर समय से सुनिश्चित किया जाए, 1912 टोल फ्री नम्बर पर प्राप्त होने वाली शिकायतो को गम्भीरता पूर्वक समाधान कराया जाए, विद्युत जांच के नाम पर किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशान न किया जाए, किसानो की आजिविका व कृषि कार्य सुचारू ढंग से संचालित हो सके इसके लिए समय से विद्युत आपूर्ति की जाए,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें