Advertisement

प्रदेश की योगी सरकार ने बीती रात 7 आईएएस और 4 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले

प्रदेश की योगी सरकार ने बीती रात 7 आईएएस और 4 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले
उत्तर प्रदेश शासन ने बीती रात शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के अंदर फेरबदल किया, जिसमे सात आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमे आईएएस प्रकाश बिन्दु को गृह सचिव बनाया गया, लोकेश एम सचिव PWD बनाए गए, महेंद्र प्रसाद विशेष सचिव समन्वय पुनर्गठन बने, मीना शर्मा प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग बनाई गई, संजय कुमार निदेशक प्रशासन-प्रबंधन अकादमी लखनऊ बनाये गए, रघुवीर विशेष सचिव दिव्यांग जन बनाए गए, आशीष कुमार को विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य का चार्ज सौंपा गया, साथ ही एमडी पर्यटन निगम भी बने रहेंगे, तो वही पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर में प्रदीप कुमार सिंह-दो, एसडीएम झांसी से एसडीएम गोंडा बनाए गए, सुरेंद्र कुमार एडीएम (न्यायिक) मथुरा से अपर आयुक्त कानपुर मंडल, वेद प्रिय आर्य एसडीएम जालौन से एडीएम (न्यायिक) मथुरा और गुलाब सिंह विशेष कार्याधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी से एडीएम (न्यायिक) कुशीनगर बनाए गए हैं ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें