मिर्ज़ापुर जिम में धर्मांतरण के मामले में 25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी असफाक खान उर्फ लकी खान समेत दो लोगो को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी असफाक खान उर्फ लकी खान काफी समय से फरार चल रहा था, असफाक खान उर्फ लकी खान पर लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था, ये विदेश भागने के फिराक में था, मिर्जापुर पुलिस ने उसे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पहले ही गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने लकी साथ साहिल अहमद को भी गिरफ्तार किया है, ये केजीएन जिम में ट्रेनर का कार्य किया करता था, जिम की आड़ में महिलाओं का शोषण और धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने अभी तक कार्यवाही करते हुए कुल 10 लोगो को गिरफ्तार कर चुकी है,
Share: