Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक के प्रयास से मड़िहान को मिला यूपी का चौथा सबसे बड़ा 765 केवीए विद्युत उपकेंद्र की सौगात

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक के प्रयास से मड़िहान को मिला यूपी का चौथा सबसे बड़ा 765 केवीए विद्युत उपकेंद्र की सौगात
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल के अष्टभुजा डाक बंगले पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा करोड़ो की परियोजना का लोकार्पण किया, कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी ने मड़िहान तहसील को एक बड़ी सौगात दी, मंत्री जी ने मड़िहान क्षेत्र में 765 केवीए का विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने की स्वीकृति की घोषणा की, जिसकी अनुमानित लागत लगभग ₹2000 करोड़ बताई जा रही है, जो की पूरे यूपी में अब तक केवल तीन 765 केवीए के विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं, अब प्रदेश का चौथा उपकेंद्र मड़िहान में स्थापित किया जाएगा, हम आपको बता दे कि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जब सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री थे, तब मड़िहान तहसील के लिए 400 केवीए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेजा था, इस सम्बंध में विधायक जी ने मुख्यमंत्री जी से कई बार चर्चा कर चुके थे, आज कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद उत्तर प्रदेश में अब तक केवल तीन 765 केवीए के विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं, और अब चौथा उपकेंद्र मड़िहान में स्थापित किया जाएगा,।उन्होंने बताया कि इस परियोजना का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी, इस अवसर पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से मड़िहान क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी, तथा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बढ़ने से बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, विधायक रामशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान के निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है, उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें