Advertisement

मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने दो करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने दो करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल पहुंचे नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने अष्टभुजा गेस्ट हाउस परिसर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया, इन योजनाओं में पटेल चौराहा का सौंदर्यीकरण, विंध्याचल बरतर में जोनल ऑफिस का निर्माण, ओझला पुल का सुंदरीकरण तथा अहिल्याबाई होल्कर पार्क के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, इन परियोजनाओं से शहर की आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में “विरासत के साथ विकास” और “आस्था के साथ व्यवस्था” की सोच को धरातल पर उतारा जा रहा है, उन्होंने कहा कि श्रद्धा और स्वच्छता, संस्कृति और समृद्धि को साथ लेकर ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है, इसी दृष्टि से धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का आधुनिक सुविधाओं के साथ विकास भी किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था और सुविधाएं मिल सकें ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें