मिर्ज़ापुर माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में आगामी 18/19 मार्च 2026 की मध्य रात्रि से प्रारम्भ होने वाले चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियो के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक विन्ध्याचल मन्दिर, नए वी0आई0पी0, पुराने वी0आई0पी0 मार्ग, पक्का घाट मार्ग, कोतवाली मार्ग सहित प्रत्येक घाटो पर भ्रमण कर व्यवस्थाओ के सम्बंध में निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि मेला के पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करा ली जाए, ताकि आने वाले श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव के अलावा सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौजूद रहें ,
Share: