मिर्ज़ापुर में आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल देवरी स्थित निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची, विश्वविद्यालय के कार्य प्रगति की जानकारी ली, उसके बाद मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय परसिर में पौधरोपण कर स्कूली बच्चों को बैग वितरण किया, साथ ही कुलपति व जिला अधिकारियों संग राजपाल ने उच्च शिक्षा पर बैठक की, जिसमे विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सख्त निर्देश दिए, विश्वविद्यालय की प्रगति और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा भी की, बैठक करने के बाद राज्यपाल सोनभद्र के लिए रवाना हो गई, इस दौरान कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा, छनाबे विधायक रिंकी कोल, जिला कोऑपरेटिव अध्यक्ष जगदीश पटेल, के साथ जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ विशाल कुमार, डीएफओ, कुलपति शोभा गौड़ सहित अन्य अधिकारी व नेता मौजूद रहे ,
Share: