मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र के गोगांव गंगा तलहटी कछुवा सेन्चुरी क्षेत्र में आज एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र अपनी टीम के साथ छापा मारने पहुंचे, गंगा किनारे छापे की खबर लगते ही दर्जनों नाविक अपनी नावें छोड़कर भाग गए, लगातार मिल रही खनन की जानकारी पर मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र आज उप प्रभागीय वनाधिकारी , जिला खनन अधिकारी और पुलिस के साथ कछुवा सेन्चुरी क्षेत्र में छापा मारने पहुंचे, टीम के पहुचने पर गंगा नदी में दर्जनों नाविक अपनी नावें छोड़कर भाग गए, एसडीएम सदर गुलाबचंद्र ने चेतावनी दिया कि सर्च ऑपरेशन चलता रहेगा, अवैध खनन करते पकड़े जाने पर सीधे जेल भेजा जाएगा, टीम के छापेमारी करने से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है,
Share: