मिर्ज़ापुर माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में आगामी 18/19 मार्च 2026 की मध्य रात्रि से प्रारम्भ होने वाले चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियो के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सम्बन्धित अधिकारियो/कार्यदायी एजेंसियो के साथ प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में बैठक की, विन्ध्याचल में एक-एक विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली, कार्यदायी यू0पी0सी0एल0 के द्वारा रेलवे स्टेशन व रोडवेज सहित अन्य स्थानो पर बनाए जा रहे शौचालयो की प्रगति अत्यंत खराब होने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी फटकार लगाते हुए 13 मार्च तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर करने का निर्देश दिया, नगर पालिका परिषद को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था, पानी आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था रहे, विन्ध्याचल के प्रत्येक गलियो व नालियो की सफाई समय से करा ली जाए, कूड़े का ढेर, प्लास्टिक पन्नी कही न रहे, नालियो का सीवर, मशीन लगाकर क्लीन कराया जाए, अखाड़ा घाट से दीवान घाट तक के रास्तो का मरम्मत भी कराने का निर्देश दिया, बिजली के खम्भो, डिवाइडर व अन्य स्थानो पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर आदि को भी हटाया जाए जैसे तमाम निर्देश जारी किए ,
Share: