Advertisement

मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल नवरात्र में श्रद्धालुओ की सुरक्षा के लिए प्रत्येक नाव में उपलब्ध रहेगा लाइफ जैकेट, ट्यूब और रस्सी

मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल नवरात्र में श्रद्धालुओ की सुरक्षा के लिए प्रत्येक नाव में उपलब्ध रहेगा लाइफ जैकेट, ट्यूब और रस्सी
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आज नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ के सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में नाव संचालको, वाहन स्टैण्ड मालिको, गोताखोरो के साथ बैठक किया, जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वाहन स्टैण्ड के ठेकेदार यह सुनिश्चित करेंगे कि वाहन स्टैण्डो पर रसीद काटने वाले अथवा अन्य कार्य हेतु लगाए गए कार्मिको का ड्रेस कोड निर्धारित कर ही वाहन स्टैण्ड पर कार्य करायेंगे, कोई भी वाहन स्टैण्ड नगर क्षेत्र में नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र जिला पंचायत के अनुमति/लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन पार्किंग चलायेंगे, प्रत्येक वाहन पार्किंग पर स्पष्ट अक्षरो में बोर्ड पर प्रत्येक वाहन का रेट लिस्ट जो भी नगर पालिका द्वारा निर्धारित किया जाएगा लिखा रहेगा, वाहन पार्किंग स्थलो पर आने वाले वाहन चालको केे रूकने के साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पेयजल, शौचालय व सुरक्षा की व्यवस्था करनी होगी, उन्होंने नाई समाज को भी निर्देशित करते हुए कहा कि मुंडन के लिए मुंडन कैम्प/स्थल के पास तथा अन्य स्थलो पर रेट लिस्ट निर्धारित कर उसे चस्पा किया जाए ताकि ओवररेटिंग न हो सके, श्रद्धालुओ के साथ किसी तरह का विवाद न होने पाए, तो वही नाव संचालको को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक नाव पर नाव संचालको के द्वारा नाव में लाइफ जैकेट, ट्यूब व रस्सी रखना अनिवार्य होगा, तथा श्रद्धालुओ की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा, नाव का संचालन निर्धारित सीमा तक ही किया जाएगा, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंगापार नाव का संचालन नही किया जाएगा,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें