Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला में विधायक जी बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए

मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला में विधायक जी बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए
मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र के ग्राम मलुआं पंचायत भवन में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम में शामिल हुए, कार्यक्रम की शुरुआत से पहले विधायक जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया, कार्यक्रम में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया, विधायक जी ने कहा कि सरकार द्वारा सड़क निर्माण के क्षेत्र में बड़े-बड़े हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है, साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को पाँच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं, हर घर तक बेहतर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, इसके साथ ही बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन, विधवाओं को विधवा पेंशन तथा दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन बढ़ी हुई धनराशि के साथ प्रदान की जा रही है, आगे विधायक जी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, वहीं गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, इसके अतिरिक्त गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास तथा स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता से जुड़े अनेक कार्य कराए जा रहे हैं, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार देश एवं प्रदेश में तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें