मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल आज भाजपा स्थापना दिवस पर छानबे विधानसभा क्षेत्र के लालगंज में बाबू उपरौध इंटर कॉलेज में आयोजित सक्रिय सदस्यता सम्मलेन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक शुक्ला एवं संचालन विपुल सिंह ने किया, इस सम्मलेन में भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा के तेरह करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता है, इस पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था, पहली बार चुनाव होने पर भाजपा को केवल दो सीटों ही मिली थी, लेकिन अपनी राष्ट्रवादी और विकासवादी सोच की धारा रखने वाली इस पार्टी ने केंद्र से लेकर देश के कई राज्यों में अपनी सरकार बनाई है, पार्टी सबका साथ-सबका विकास नारे के साथ देश में बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है, भाजपा देश में विकास,अंत्योदय और जनकल्याण को प्राथमिकता देती है, परिवारवाद और वंशवाद पर प्रहार करते हुए देश में कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया है, जिसमें देश के कई राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो चुका है, कांग्रेस के शासन काल में ही देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या कर कई नेताओं को जेल भेजा था, आज भाजपा ने लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने का काम किया है, भाजपा क्षेत्रीय पार्टी को अपने राष्ट्रवादी विचारों से जोड़ रही है, सरकार में छोटे छोटे दलों को शामिल कर समन्वय के साथ सरकार चला रही है, हम सभी कार्यकताओं को पार्टी के लिए समर्पित होते हुए देश हित में कार्य करना चाहिए,