मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने पं दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर सेवा पखवाड़ा के तहत झाड़ू लगा कि साफ सफाई, मिशन सकती को दिखाई हरी झंडी
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज पं दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती पर सेवा पखवाड़ा के तहत अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र सतेशगढ़ के ग्राम लालपुर कोटिलवां में स्वच्छता ही सेवा के तहत मुसहर व दलित बस्ती मे जाकर सड़कों पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया, इसके बाद खम्भवां जमुती बूथ संख्या 354, मे पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में विधायक जी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जयंती मनाई, साथ ही विचार गोष्ठी कार्यक्रम में विधायक जी अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था कि समाज के अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को सम्मान और अवसर मिले, आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार, उनके अंत्योदय के विचारों को धरातल पर उतार रही है, विधायक जी ने विचार गोष्ठी के बाद वृक्षारोपण एवं कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया, इसी तरह सतेशगढ़ के ग्राम कोठिलवां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सशक्त नारी एवं समृद्ध प्रदेश मिशन शक्ति-5 का अभियान कार्यक्रम में पहुंच पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शुभारंभ किया, उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, बेटियों को महिला पुलिस आरक्षी की भर्ती, आरक्षण, सुरक्षा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र मे सशक्त बनाया जा रहा है, उसके बाद छात्राओं की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, वहा से जौगढ़ चट्टी पहुंचे, विधायक जी ने घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार के तहत कई व्यापसरियो से वार्ता कर जीएसटी के लाभ पर चर्चा की, व्यापारियों के दुकान पर स्टीकर लगाया, इस अवसर पर चंद्रमणि सिंह, प्रधान इंस पटेल, एवं ग्राम प्रधान विद्या शंकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे ,