मिर्ज़ापुर गैपुरा बबुरा में विशाल कुश्ती दंगल का भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने किया शुभारंभ
मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा क्षेत्र के गैपुरा मंडल के बबुरा गांव में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया था , जिसमे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने पहुंचकर फीता काटकर पहलवानो के हाथ को मिलाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ कराया , हम आपको बता दे की पिछले कई सालों से बबुरा गांव के ब्रह्म बाबा मन्दिर पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता रहा है , इस साल भी कुश्ती दंगल में आस-पास के गांवो के कई युवा खिलाड़ियों के साथ नामी-गिनामी पहलवानो ने प्रतिभाग किया , इस मौके पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा की हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के अन्तर्गत देश के विभिन्न शहरों से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए तैयारियां की है जिसका परिणाम ओलंपिक खेलों और चाइना में हुए एशियाई खेलों में देखने को मिला , जहा पहली बार खिलाड़ियों ने मेडलो के शतक को पूरा किया , जो भारत के लिए गर्व की बात है , इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष बब्बन सिंह, संयोजक धीरेन्द्र सिंह, दिनेश तिवारी, शिवचन्द मिश्रा, भरत सिंह, मंगलेश्वर मिश्रा, आनंद मोहन सिंह, राजेश पाण्डेय, नीलकण्ठ पाण्डेय, सरीश सिंह, गुलराज सिंह, अम्बर बहादुर सिंह के साथ तमाम और लोग मौजूद रहे ,