मिर्ज़ापुर विधायक मड़िहान ने गरीब मजदूर एवं किसानो के मसीहा की प्रतिमा का अनावरण किया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमोई में गरीबो, मजदूरो और किसानो के मसीहा के रूप में जन जन के दिलो में रहने वाले स्वo रामनगीना सिंह पटेल की बरसी में शामिल होकर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया , पटेहरा कलां के ग्राम अमोई के रहने वाले स्वo रामनगीना सिंह पटेल हमेशा से गरीब, मजदूर एवं किसानो के साथ कदम से3 कदम मिलाकर चला करते थे , उन्हें लोग गरीबो का मसीहा के रूप में भी जानते थे , आज मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के पटेहरा कलां के ग्राम अमोई में स्वर्गीय रामनगीना सिंह पटेल की बरसी मनाई गई , ऐसे मौके पर उनकी एक प्रतिमा को भी स्थापित किया गया , जिसका अनावरण पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने किया , ऐसे मौके पर विधायक जी ने कहा कि श्री रामनगीना सिंह पटेल जी का पूरा जीवन हमेशा गरीबो नौजवानो किसानो के लिए समर्पित रहा, जो भी कोई उनके यहां आता था तुरंत उनके काम के लिए निकल पड़ते थे , आज उनकी बरसी पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह ने महान समाजसेवी को याद कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया , इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रवण कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, राज बहादुर सिंह, सुभाष सिंह, श्रीमती संतरा देवी सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य लोग मौजूद रहे ,