मिर्जापुर कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लौह पुरुष की जयंती मनाया
मिर्जापुर कांग्रेसियों ने आज नगर के पक्की सराय स्थित इंदिरा गांधी पार्क मे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वी की जयंती मनाया इंदिरा गांधी पार्क मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की 40 वी पुण्यतिथि एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वी जयंती मनाया मनाया , इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वo इंदिरा गांधी के मूर्ति पर माल्यापर्ण करते हुए कहा कि भारत की पहली और अब तक की सबसे शक्ति शैली एकमात्र महिला पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी रही , जिन्होंने बांग्लादेश के निर्माण में अहम भूमिका और देश को परमाणु शक्ति संपन्न बना ताकतवर के रूप भारत को ऐसे कई उपलब्धि दी थी , सभी कांग्रेस नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया , कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्ग इंदिरा गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी , कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने किया , इस मौके पर शिव शंकर चौबे, मीडिया प्रभारी छोटे खान ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि इंदिरा जी के अधूरे सपनों को हम सबकी नेता देश की लोकप्रिय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी पूरा करेगी , कार्यक्रम में राजधर दुबे, दीपचंद जैन, गुलाब चंद्र पांडे, रमेश प्रजापति पप्पू सहित बड़ी संख्या में और भी लोग मौजूद रहे ,