मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने वोटर चेतना महाअभियान के तहत लोगो को जागरूक किया
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर वोटर चेतना महाअभियान के तहत आज अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-130 कलवारी माफ़ी वोटर लिस्ट मे नाम जुड़वाने के लिए लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि घर-घर संपर्क कर 18 वर्ष के ऊपर के लोगों का वोटर लिस्ट मे नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाए , इस अवसर पर विधायक जी ने 18 वर्ष के ऊपर के 12 युवाओं का नाम प्रारूप-6 फॉर्म बी एल ओ से भरवाकर बढ़वाया , साथ ही गांव में लोगो को वोटर चेतना महाअभियान के तहत जागरूक करते हुए कहा कि सभी 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवा अपना नाम वोटर लिस्ट मे बड़वा ले, उसके बाद विधायक जी ग्राम बसही में अंबरीश जी के यहां संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे, जहा कथा व्यास मानस मर्मज्ञ श्रीमान पं. दिलीप कृष्ण भारद्वाज के ओजस्वी वाणी से श्री राम कथा का रसपान किया, श्री राम कथा के समापन पर आयोजित भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया ,