मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि
मिर्ज़ापुर भाजपा नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आज मंगलवार की सुबह भरूहना के सरदार पटेल चौराहे पर पहुँचकर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 148वे जयंती पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन और नमन करते हुये लौहपुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी , भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी, इसके साथ कई रियासतों का विलय कर राष्ट्र का एकीकरण करने में भी उन्होंने अपना अमुल्य योगदान दिया था , उनके योगदान को देशवासी कभी भी भुल नही सकते है, देश उनकी जयंती को एकता दिवस के रूप में मना रहा है, इस मौके पर मेजर कृपा शंकर सिंह, लाल बहादुर सिंह पटेल, जगदीश पटेल, अमित पटेल, आनंद सिंह बंटू, भानु प्रताप के साथ तमाम लोग मौजूद रहे ,