मिर्ज़ापुर लौह पुरुष की जयंती पर मड़िहान विधायक ने नमन कर दर्जनों कार्यक्रम किया
मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भरूहना पटेल चौराहे पर सरदार पटेल के मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया , तो वही दूसरी तरफ अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान के अलग अलग जगहों पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कई कार्यक्रमो में शामिल हुए , सर्व प्रथम ग्राम कलवारी बाजार मे आयोजित शिव चर्चा में हरेंद्रर जी महाराज की जन्म जयंती एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई , जिसमे हरेंद्रर जी महाराज के जीवनी पर सुरेश महाराज ने विस्तृत रूप से चर्चा में विधायक जी शामिल हुए , वहा से ग्राम भगौतीदेई मे आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पहुचे , जहा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरूआत कराया , उसके बाद ग्राम गौरा विकासखंड नरायनपुर पहुचकर कई क्षेत्र वासियो से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना , इसी तरह ग्राम दरियापुर में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतीक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न से सम्मानित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति का अनावरण पर विधि विधान से हवन पूजन कर उनके मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे मे चर्चा किया ,