मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल व कोतवाली देहात साइबर सेल टीम ने ठगी के पैसे को खाते में वापस कराया
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल व थाना कोतवाली देहात साइबर सेल टीम ने दो व्यक्तियों से की गई ठगी के पैसे को उनके खाते में वापस कराया, पीड़ित वकील कुमार निवासी कलना गहरवार थाना विन्ध्याचल को ठगों द्वारा एसएमएस भेजकर उनके खाते से ₹ 9499/- की साइबर ठगी कर ली गयी थी, थाना विन्ध्याचल साइबर सेल टीम ने पीड़ित के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹ 9499 वापस करायी, इसी तरह से थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले विजय प्रजापति से ऑनलाइन भैंस खरीदने को लेकर ठगों द्वारा कुल ₹ 41,500/ का फ्राड कर लिया गया था, थाना कोतवाली देहात साइबर सेल टीम ने उसमे से ₹ 14,542 को सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के खाते में वापस कराया ,