मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत दूसरा घायल
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, तो वही बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया, मिली जानकारी के अनुसार थाना अदलहाट क्षेत्र के ग्राम गोठौरा के रहने वाले राजनाथ और एक युवक जो चंदौली का रहने वाले मोटरसाइकिल से वाराणसी जा रहे थे, कि थाना अदलहाट क्षेत्र में ही गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया , जिसमे बाइक सवार जोगी पुत्र राम सेवक जनपद चन्दौली के थाना बबुरी क्षेत्र के ग्राम हटिया जिसकी उम्र करीब 28 वर्ष की मौत हो गयी, वही बाइक पर पीछे सवार राजनाथ पुत्र सीता 45 वर्ष घायल हो गए, बताया गया कि ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया,