मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र में 25 हजार के ईनामिया बदमाश के साथ पुलिस का हुआ मुठभेड़ पैर में लगी गोली
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र में 25 हजार के ईनामिया बदमाश के साथ पुलिस का हुआ मुठभेड़ पैर में लगी गोली मौके से अवैध तमंचा कारतूस व घटना में इस्तेमाल अपाचे मोटर साइकिल बरामद को पुलिस ने किया बरामद, मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम और ₹ 25 हजार का ईनामियां आकाश बिन्द पुत्र देवमणी बिन्द निवासी ढेबुहा थाना विन्ध्याचल के साथ थाना जिगना क्षेत्र के मछहा बन्धा के पास से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ हो गयी, अभियुक्त के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, आकाश बिन्द को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु CHC सरोई भिजवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के उपरान्त मण्डलीय चिकित्सालय मिर्ज़ापुर के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया, पुलिस ने आकाश बिन्द के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, जिन्दा कारतूस और खोखा के साथ एक बिना नम्बर प्लेट के अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया, पुलिस ने थाना जिगना पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी