मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चार वारण्टी गिरफ्तार 33 का पुलिस ने किया शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे चार वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 33 व्यक्तियों का 151/107/116 में पुलिस ने चालान किया गया , थाना कोतवाली शहर पुलिस ने दो फरार वारण्टी 1. राधेकान्त पुत्र स्व0 रामदुलार दूबे निवासी विजयपुरा थाना कोतवाली देहात व 2. अजय केशरवानी पुत्र खूबलाल केशरवानी निवासी तरकापुर थाना कोतवाली को घर से गिरफ्तार किया, थाना पड़री पुलिस भी एक वारण्टी गुल्लु गिरी उर्फ दीपक गिरी पुत्र शंकर गिरी निवासी धर्मदेवा थाना पड़री को गिरफ्तार किया , इसी क्रम में थाना अहरौरा पुलिस भी एक वारण्टी बुल्लु पुत्र दशमी निवासी सोनपुर थाना अहरौरा को उसके घर से गिरफ्तार किया, पुलिस ने गिरफ्तार सभी वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 33 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर में 02, थाना कोतवाली देहात में 02, थाना अदलहाट में 04, थाना जमालपुर में 02, थाना अहरौरा में 05, थाना मड़िहान में 07, थाना राजगढ़ में 04, थाना जिगना में 01, थाना मड़िहान में 04, थाना सन्तनगर में 02 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,