मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र से पुलिस ने 20 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के जमुई बाजार तिराहा के पास से पुलिस ने आज अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार उप-निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव पुलिस टीम के साथ थाना चुनार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल UP63Q 4687 सवार 1.धीरज जायसवाल पुत्र जगतनारायण जायसवाल निवासी सरैया सिकन्दरपुर थाना चुनार व 2.भोनू पाण्डेय पुत्र संतोष कुमार पाण्डेय निवासी सोनपुर थाना अहरौरा के पास से पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 20 लाख को बरामद किया, पुलिस ने दोनों तस्करो के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करते हुए दोनो को जेल भेज दिया ,