Advertisement

मिर्ज़ापुर में 500 माताओं-बहनों को साड़ी व मिठाई देकर मनाया गया लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति सम्मान समारोह

मिर्ज़ापुर में 500 माताओं-बहनों को साड़ी व मिठाई देकर मनाया गया लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति सम्मान समारोह
मिर्ज़ापुर राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा के ऑडिटोरियम में ''लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति'' योजना कार्यक्रम आयोजित कर किया गया, मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण सभी जनप्रतिनिधि व उपस्थित माताओं, बहनों द्वारा देखा गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उ0प्र0 आशीष पटेल, विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल एवं जिलाधिकारी पवन गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया, इस अवसर पर 500 माताओं व बहनों को साड़ी व एक मिठाई का डिब्बा प्रदान किया गया, मातृशक्ति योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ से किया गया, उन्होंने कहा कि आज रक्षाबंधन के उपहार के स्वरूप में 27 अगस्त 2026 की सुबह 06 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क बस यात्रा की घोषणा है, इसके अलावा परिवार के जिम्मेदार सदस्य होने के नाते आप सभी को परिवहन विभाग की ओर से एक निशुल्क साड़ी और मिठाई का डिब्बा प्रदान किया जा रहा है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें