Advertisement

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की दी सौगात महिला संग एक सहयोगी भी यात्रा कर सकेगा

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की दी सौगात महिला संग एक सहयोगी भी यात्रा कर सकेगा
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज़ बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा कर दी, रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक सरकारी बसों में महिलाये मुफ्त यात्रा कर सकती है, उनके साथ उनका एक सहयोगी भी मुफ्त यात्रा कर सकता है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक में इसके लिए निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को घर आने-जाने में परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसके लिए परिवहन, पुलिस और प्रशासन को मिलकर पूरी व्यवस्था करने को कहा गया, मुख्यमंत्री ने बस चालकों की जांच और निगरानी के भी निर्देश दिए, नशे में रहने वाले किसी भी चालक को बस चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, निजी बसों के चालकों का सत्यापन कराने के साथ ऑटो और टैक्सी चालकों की भी जांच कराने को कहा गया, प्रमुख रास्तों पर यातायात व्यवस्था ठीक रखने और महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दल सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें