मिर्ज़ापुर तहसील मड़िहान के सभागार में आयोजित स्वस्थ बच्चे, खिलता बचपन, सही पोषण से प्रदेश रोशन के तहत प्रधानमंत्री पोषण योजना में कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुनकर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, विधायक जी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है, बेसिक शिक्षा परिषद के रसोइयों के हित में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मानदेय ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000, ₹5 लाख तक के कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा, व ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा तथा यूनिफॉर्म, साड़ी के लिए मिलने वाली धनराशि ₹500 से बढ़ाकर ₹1,000 कर दिया है, रसोइये विद्यालयों में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हैं, सरकार उनके सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है,
Share: