मिर्ज़ापुर लखनऊ से लौटते ही पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज क्षेत्र में दर्जनों दुःखद समाचार की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार के यहा पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की, खास कर विधायक जी के क्षेत्र में बीते दिनों दो गांव में बारिश की वजह से कच्चा मकान गिरने से उसमें दबकर तीन लोगों की मौत की दुःखद मौत पर पीड़ित परिवार के गांव पहुंचकर उनके परिजन से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया, पहले पटेहरा कलां के ग्राम रजौंहा में मूसलाधार बारिश होने के कारण कच्चा मकान के गिरने से वृद्ध दंपत्ति रमाशंकर उर्फ कल्लू पटेल एवं उनकी पत्नी अशोक कुमारी की मलवे में दबकर मौत हो गयी थी, दूसरी घटना ग्राम बभनी थपनवा में भी कच्चा मकान के गिरने से वृद्ध दंपत्ति हीरालाल एवं उनकी पत्नी केवली देवी दोनों लोग दब गए थे, जिसमें केवली देवी की मौके पर ही मौत हो गयी थी, उनके पति हीरालाल को गंभीर चोट होने के कारण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, आज विधायक जी उनके घर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए हीरालाल को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की, दोनो पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया,
Share: