Advertisement

मिर्ज़ापुर गंगानदी ने धारण किया रौद्ररूप आठ घंटे में बढ़ी 32 सेंटीमीटर चेतावनी बिंदु के निशान से मात्र ढाई मीटर दूर

मिर्ज़ापुर गंगानदी ने धारण किया रौद्ररूप आठ घंटे में बढ़ी 32 सेंटीमीटर चेतावनी बिंदु के निशान से मात्र ढाई मीटर दूर
मिर्ज़ापुर में गंगानदी का जलस्तर एक दिन स्तर रहने के बाद पिछले आठ घंटे में रौद्ररूप धारण कर लिया, बीते घंटे में गंगानदी का जलस्तर 32 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई, गंगानदी धीरे धीरे अब चेतावनी लेवल से करीब ढाई मीटर व खतरे के निशान से करीब साढ़े तीन मीटर ही दूर है, अचानक से गंगानदी के पानी मे तेज वृद्धि को देख तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगो की परेशानी बढ़ा दी है, आज शुक्रवार की सुबह 08 बजे केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर पिछले आठ घंटे में 32 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है, जो 74.130 मीटर तक पहुंच गया है, मिर्ज़ापुर में गंगानदी का चेतावनी स्तर 76.724 मीटर और खतरे का स्तर 77.724 मीटर निर्धारित है, जिला प्रशासन गंगानदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है, तटवर्ती इलाकों में रहने वालों की चिंता गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखकर बढ़ गयी है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें