मिर्ज़ापुर सहित पूरे पूर्वांचल में मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कई जिलों में मानसून के सक्रिय रहने से अगले कई दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, मौसम विभाग ने मिर्ज़ापुर, सोनभद्र व चंदौली, वाराणसी में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है, मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की भी आशंका है, मिर्ज़ापुर, वाराणसी के साथ साथ जौनपुर, चंदौली और आसपास के जिलों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग की ओर से दी गई है,
Share: