मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में पुलिस और 25 हजार के इनामी फरार गो-तस्कर के बीच आज रात करीब डेढ़ बजे नैडी कथरी गड़बड़ा धाम रोड पर पुलिस और बिहार के रहने वाले गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गयी, गो-तस्कर के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ₹ 25 हजार का वांछित गो-तस्कर मोटरसाइकिल से नैड़ी कठारी से गड़बड़ा धाम रोड के तरफ से जा रहा है, इस सूचना पर थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा नैड़ी कठारी से गड़बड़ा धाम रोड पुलिया के पास अभियुक्त गुफरान पुत्र ईशा निवासी घुर्माबाद जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 27 वर्ष को रोका गया, तो अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, तो थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में कई गयी जवाबी फायरिंग में वांछित गो-तस्कर के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया, इसके पास से देशी तमंचा, कारतूस, ₹37,500 नकद और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई, आरोपी के खिलाफ थाना लालगंज, जिगना और थाना विंध्याचल में कई मुकदमा दर्ज था, पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से गोपीगंज जनपद भदोही का रहने वाला है, तथा वर्तमान में जनपद रोहतास बिहार में रहता है, वह इलाहाबाद व म0प्र0 बार्डर से सस्ते दाम पर मवेशी खरीद कर बिहार में अच्छे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाता है
Share: