मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल इन दिनों बैठक में भाग लेने के लिए लखनऊ में है, मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में कच्चा मकान गिरने से उसके मलवे में दबकर तीन लोगों की मौत को संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल पीड़ित परिवार को राहत देने के निर्देश दिए, हम आपको बता दे कि पटेहरा कलां अंतर्गत ग्राम रजौंहा में दो लोगों तथा ग्राम बभनी थपनवा में एक व्यक्ति की कच्चे मिट्टी के मकान की दीवार गिरने से उसके मलवे में दबकर तीन लोगों की दुखद मृत्यु हो गई, घटना की सूचना मिलते ही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने तत्काल उपजिलाधिकारी मड़िहान को मौके पर भेजकर पीड़ित परिवारों को आवश्यक राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, साथ ही थानाध्यक्ष मड़िहान एवं संतनगर से वार्ता कर आवश्यक कागजी कार्रवाई तत्काल पूर्ण कराने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शीघ्र कराने के निर्देश दिए, विधायक जी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह स्वयं और प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है, पीड़ित परिवारों को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, विधायक जी ने बताया कि वह आवश्यक बैठक के लिए लखनऊ में हैं, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए अपनी जरूरी बैठक पूरी कर एवं कल की बैठक छोड़कर मिर्जापुर वापस लौट रहे हैं, उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्या और दुख में उनकी उपस्थिति सर्वोच्च प्राथमिकता है,
Share: