मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में फरवरी में बनकर तैयार हुआ 44 करोड़ की लागत से आम घाट पुल एक ही बरसात में पुल के किनारे दरक गया, जिसको लेकर खूब हो हल्ला हुआ, कुछ दिनों के लिए पुल से आवागमन बन्द कर मरम्मत कार्य कराया गया, आम घाट पुल के निर्माण में अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच व कई अन्य मांगों को लेकर आज सपा नेता रोहित शुक्ला ने बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन करते किया, जिलाधिकारी के अनुपस्थिति पर अपर जिला अधिकारी वित्त राजस्व विनोद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर जनहित से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की, ज्ञापन में आमघाट ओवरब्रिज में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच, ओवरब्रिज पर डिवाइडर एवं स्पीड गार्ड रेलिंग की व्यवस्था, क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का समाधान तथा जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग प्रमुख रूप से रखी गई, इसके साथ ही मां अष्टभुजा देवी मंदिर से चोरी हुए 21 किलोग्राम के घंटे की घटना का शीघ्र खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई,
Share: