मिर्ज़ापुर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में आज जिला अधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं ने जिरदार प्रदर्शन करते हुए, ज्ञापन सौंपा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि 28 जुलाई 2026 को संकट मोचन चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, सभासदों के द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता जननायक राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन के नेताओं का पुतला दहन किया गया था, इन लोगों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो हम कांग्रेस के लोग बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध होंगे, अनुसूची जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग कांग्रेस पार्टी से घबराए हुए हैं, राहुल गांधी नेता विपक्ष ने छात्रों की लड़ाई लड़ते हुए संघर्ष किया है, इसी से भाजपा के लोग घबराए हुए हैं, वही शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कहा कि जननायक राहुल गांधी का पुतला दहन करने वाले पर एफआईआर दर्ज कर के कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए नहीं तो चक्का जाम किया जाएगा, कार्यक्रम का संचालन करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि बीजेपी सरकार राहुल गांधी के लोकप्रियता से घबराई हुई है, जिसके हताश और निराशा में भाजपा के लोग राहुल गांधी का पुतला दहन किये,
Share: