Advertisement

मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने भारत में जातिगत आरक्षण को समाप्त करने को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने भारत में जातिगत आरक्षण को समाप्त करने को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के लोगो द्वारा भारत में जातिगत आरक्षण को समाप्त करने को लेकर प्रदर्शन किया गया, प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया, जिसमे कहा गया कि देश की सांसद में बिल पास करने एवं तत्काल प्रभाव से जातिगत आरक्षण समाप्त किया जाए, भारत एक सर्वधर्म समभाव वाला देश है, जहाँ सभी धर्म, जाति, वर्ग के लोगों को बराबर सम्मान दिया जाता है, भारत में विभिन्न जाति, धर्म, रंग, वर्ण के लोग आते हैं और अपने-अपने क्षेत्र में अपनी भाषा के पोषक हैं, परंतु देश एक है, नागरिकता एक है, और सभी जाति, धर्म, वर्ण के लोगों को इस समान नागरिकता वाले देश में समान अवसर प्राप्त होना चाहिए, लेकिन जातीय आरक्षण व्यवस्था सभी धर्म जाति वर्गों में भेद कर उनमें संघर्ष की स्थिति पैदा कर रही है, योग्यता कहीं न कहीं जातिगत आरक्षण के पैरों तले कुचली जा रही है, और योग्य पात्र व्यक्ति उच्च पद प्राप्त नहीं कर पाते, जबकि जातिगत आरक्षण के चलते अयोग्य व्यक्ति भी उसे पद को धारण कर लेता है, यह स्थिति निश्चित रूप से संघर्ष की स्थिति है, क्योंकि यदि देश एक है तो सभी नागरिकों को अवसर भी एक समान होना चाहिए क्योंकि नागरिकता भी समान है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें