मिर्ज़ापुर जनपद में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी द्वारा चलाये गए विशेष अभियान के दौरान तीन शातिर इनमिया अपराधियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार वाराणसी जोन में वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जनपद के थाना कछवां से धारा-8/22 एनडीपीएस एक्ट में अभियुक्त सन्तोष उपाध्याय पुत्र विजय नाथ उर्फ लल्लू उपाध्याय निवासी ग्राम मधुपट्टी थाना सुरीयावां जनपद भदोही, धारा-उ0प्र0 गिरोहबन्द और समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम (गैंगेस्टर एक्ट) में थाना जमालपुर से बेताब आलम पुत्र मुख्तार आलम निवासी दलेल नगर थाना अजीतमल जनपद औरैया व थाना लालगंज से गुफरान पुत्र ईशा निवासी घुर्माबाद जनपद रोहताश बिहार को धारा-3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 5बी उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम 1955(संशोधन 2020) में तीनो अपराधियो 25-25 हजार के पुरस्कार घोषित इनामियां थे, तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेजा गया,
Share: