मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र के इमलियाचट्टी स्थित जरगो डैम में आज सुबह 08 बजे एक युवक स्नान के दौरान डूब गया था, जब कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक परिवारिक कलह से परेशान होने के कारण बांध में छलांग लगा दिया था, सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन करते हुए काफी मशक्कत के बाद टीम ने व्यक्ति के शव को बरामद कर लिया, मृतक की पहचान मोहन गुप्ता, निवासी ग्राम सोनवर्षा के रूप में बताई गयी, सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, खबर सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है, शव बरामद होने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही को पूरा किया, पूरे मामले की जांच में जुट गई कि वास्तविक कारण क्या रहा कि युवक ने बांध में छलांग लगाया,
Share: