मिर्ज़ापुर में आज जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाल कर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने धूमधाम से मनाया, जुलूस में हुजूर के शान में लोग नात और दरूद शरीफ पड़ते धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे, बड़ी तादाद में लोग इसमें शामिल हुए, लोगों के हाथो में इस्लामी झंडा था, झंडे पर कलमा और आई लव मोहम्मद लिखा हुआ था, साथ ही अपने देश का आन, बान व शान तिरंगा झंडा भी साथ चल रहा था, जुलूस में मक्का मदीना, कर्बला व दुनिया भर की खूबसूरत मस्जिद का मॉडल बनाकर साथ चल लेकर चलते हुए पढ़ रहे थे, हुजूर की आमद मरहबा, हुजूर की शान मरहबा, इस बीच पुलिस व प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी,
Share: