मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग क्षेत्रो में महिला आरक्षी व एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुते उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, व शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देकर जागरुक किया गया, महिला आरक्षी एंटी रोमियों पुलिस टीम के साथ पुलिस अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, प्रमुख चौराहों, कस्बा/गांवों, बाजारों, मन्दिर, शापिंग मॉल, भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को जानकारी देते हुए जागरूक किया,
Share: